बरेली, जनवरी 29 -- बिथरी के नवदिया झादा चौराहे पर एक एंबुलेंस चालक को हमलावरों ने सरेराह घेरकर डंडों और बेल्ट से जमकर पीटा। पीड़ित ने बिथरी चैनपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाहजहांपुर के मोहल्ला अजीजगंज निवासी संजीव कुमार के मुताबिक वह एंबुलेंस चालक है। 24 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे एंबुलेंस से शाहजहांपुर लौट रहे थे। हाईवे पर नवदिया झादा चौराहे के पास एक लाल कार में सवार लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कार सवारों ने उन्हें एंबुलेंस से खींचकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध पर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले में उनके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में मुख्य आरोपी संजीव गंगवार था, जो शाहजहांपुर के खुदागंज थाने के गांव अलियापुर का रहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.