प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- अंतू। मुजफ्फरपुर का ट्रक शनिवार दोपहर कोयला लादकर गौरीगंज स्थित सीमेंट फैक्टरी जा रहा था। ट्रक को मध्य प्रदेश के सीधी निवासी देवेंद्र यादव चला रहा था। वह ट्रक लेकर अंतू थानाक्षेत्र में सरूआवा गांव के पास पहुंचा तो अमेठी की तरफ से एक तेज रफ्तार एंबुलेंस आ गई। एंबुलेंस पर मरीज थे। अचानक सामने आई एंबुलेंस को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने ट्रक को गड्ढे की तरफ घुमा दिया। ट्रक गड्ढे में जाकर पेड़ से टकराते हुए पलट गया। ड्राइवर घायल हो गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत हालत खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.