लोहरदगा, जनवरी 30 -- कुडू , प्रतिनिधि। एनएच 75 कुडू-रांची मुख्य पथ पर कुडू के ढुलूआ खूंटा पुल के नजदीक गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे पलामू से रांची रिम्स मरीज लेकर जा रही 108 एंबुलेंस अज्ञात अनियंत्रित बस ने जोरदार धक्का मार फरार हो गया। जिससे एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एंबुलेंस का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि एंबुलेंस में सवार मरीज और परिजन बाल-बाल बच गए। लेकिन एंबुलेंस चालक पलामु के सतबरवा निवासी अशोक चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कुडू सीएचसी में इलाज के बाद चालक गौरव और मरीज को एंबुलेंस से रिम्स भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.