चाईबासा, अप्रैल 16 -- चाईबासा। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के निर्देशानुसार बुधवार को पुलिस केंद्र चाईबासा में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता राजा राम गुप्ता ने सदर अस्पताल चाईबासा में आपात स्थिति में एंबुलेंस वाहन उपलब्ध नहीं होने से आम जनमानस को हो रही असुविधा को लेकर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में श्री गुप्ता द्वारा उल्लेख किया गया कि चाईबासा एवं आसपास के क्षेत्र के मार्गों में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को इलाज हेतु जब सदर अस्पताल चाईबासा लाया जाता है तथा जब प्राथमिक इलाज उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु घायलों को चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर किया जाता है तो अधिकांश रूप से 108 एंबुलेंस की सेवा कई बार फोन करने के बावजूद भी समय पर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.