फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- नवाबगंज। अलीगंज-नवाबगंज मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर इस कदर बरपा कि एक निजी एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण उछलकर पास में चल रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे जा घुसा। ट्रैक्टर का टायर ऊपर से गुजरने के कारण ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम कर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। वीरपुर गांव निवासी शिवराम ठाकुर रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे अपनी बाइक से किसी काम के लिए नवाबगंज जा रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव से निकलकर ब्रह्मदेव स्थान के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवराम बाइक सहित अनियंत्रित होकर साथ में चल रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.