मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग के 102 एंबुलेंस कर्मियों ने कई मांगों के समर्थन में डीएम को ज्ञापन सौंपा है। एंबुलेंस कर्मी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. मुस्लिम ने कहा कि एंबुलेंस कर्मी कम वेतन पाते हैं, इसके बाद भी उनका तबादला दूसरे जिले में कर दिया जाता है। समय पर एंबुलेंस कर्मियों को मानदेय नहीं दिया जाता है। ईपीएफ, पे स्लिप और ईएसआई भी समय पर नहीं है। आठ घंटे की जगह 12 घंटे की ड्यूटी ली जाती है। 102 एंबुलेंस की सर्विसिंग कभी नहीं की जाती है। एंबुलेंस चालक में बैकअप में एक भी कर्मी नहीं है। एंबुलेंस और शव वाहन पर हेल्पर नहीं दिया गया है। उन्होंने डीएम से मांग कि जिन एंबुलेंस कर्मियों का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है उसे निरस्त किया जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...