वाराणसी, मई 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पास सोमवार की रात एंबुलेंस व ट्रक की टक्कर में ईएमटी(इमजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। भदोही जिले के घनश्यामपुर गांव निवासी 27 वर्षीय रवि पाल पुत्र हरिसागर पाल, 108 एंबुलेंस सेवा में ईएमटी पद पर तैनात था। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह चालक 38 वर्षीय अमरेश, निवासी मिर्जापुर के साथ जिला अस्पताल से एक मरीज को छोड़ने के लिए वाराणसी गया था। वापस लौटते समय वाराणसरी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत चढ़ाई के पास एक सामने से ट्रक जा रहा था। इसके बाद ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.