गोंडा, दिसम्बर 4 -- रुपईडीह। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को एंटी रोमियो स्क्वायड ने पूरे बदल के पंचायत भवन में महिलाओं को आत्म सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व कौड़िया पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाजार डीहा, पूरे बदल, रामापुर चौराहा पर महिलाओं को सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह, पास्को एक्ट, नए कानून, घरेलू हिंसा से बचाव की जानकारी दी। इसमें उप निरीक्षक रविंद्र चौहान, आरक्षी विनीत कुमार व महिला आरक्षी कीर्ति रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...