आगरा, सितम्बर 13 -- कस्बा के दयानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को एंटी रोमियो के दस्ते ने छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। उन्हें एंटी रोमियो दस्ते कीजानकारी देकर जागरूक किया। एंटी रोमियो दस्ता के उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि एंटी रोमियो दल उन युवकों पर नकेल कसने के लिए बनाया गया है, जो सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों और महिलाओं को परेशान करते हैं। कांस्टेबल शिवानी ने छात्राओं को आत्मरक्षा और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य जवाहरलाल आर्य ने बताया कि थाना सिढ़पुरा पुलिस को तहरीर देकर विद्यालय के आसपास अराजक तत्वों के जमावड़े और छात्राओं को परेशान करने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दूसरे ही दिन एंटी रोमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.