रायबरेली, जनवरी 26 -- सतांव,संवाददाता। गुरूबख्शगंज कस्बे में बीते शनिवार देर रात भटक रही एक नौ वर्षीय बालिका को एंटी रोमियो टीम ने उसके परिजनों को सूचना देकर सकुशल सुपुर्द कर दिया। बेटी को पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार ब्यक्त किया। थाने की एंटी रोमियो टीम के उप निरीक्षक सुदीप गौतम, महिला आरक्षी मिनी द्विवेदी, प्रीति शुक्ला बीते शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान कस्बे में एक नौ वर्षीय बालिका भटकती दिखी। जानकारी के बाद पता चला कि बालिका संध्या ऊर्फ राखी पुत्री दीपक ग्राम वनपुरवा थाना खीरों की रहने वाली है। टीम ने फौरन परिजनों को बुलाकर संध्या को उनके सुपुर्द कर दिया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने खुशी जाहिर की और पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस को चेकिंग के दौरान एक नौ बालिका भटकती हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.