कोडरमा, सितम्बर 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर रविवार को पशुपालन विभाग कोडरमा द्वारा पशु चिकित्सालय परिसर, झुमरी तिलैया में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो कुत्ता, बिल्ली, बंदर और अन्य जंगली जानवरों से मनुष्य में फैलती है। इसके रोकथाम हेतु विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। शिविर में कुल 52 कुत्तों और बिल्लियों को रेबीज का टीका लगाया गया। साथ ही लोगों के बीच जागरूकता हेतु पोस्टर और पंपलेट का भी वितरण किया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. शोएब खान, डॉ. नर्मता कुमारी, डॉ. निमर्ल मिंज, अजीत कुमार, रजनीश कुमार, अभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.