प. सिंहभूम, अक्टूबर 1 -- झारखंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोब्रा बटालियन के जवान की सांप डंसने से मौत हो गई। बुधवार को एंटी-नक्सल अभियान पर निकले कोब्रा बटालियन के जवान संदीप को सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद संदीप को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को कोब्रा बटालियन के जवान संदीप कुमार नक्सलविरोधी अभियान के लिए जंगलों की तरफ गए थे। इस दौरान नुर्धा के जंगलों में छोटानागरा पुलिस थाना क्षेत्र में संदीप को सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद संदीप को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। संदीप 209-कोब्रा बटालियन के जवान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.