बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। अनुदान की राशि दिलाने के नाम पर पशुपालक से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले पशुपालन विभाग के कनिष्क लिपिक को मेरठ की एंटी क्रप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। एंटी क्रप्शन टीम के इंचार्ज ने आरोपी बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, साथ ही उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, बकरी पालन के लिए पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों को 49 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। बिनौली ब्लॉक क्षेत्र के बरनावा गांव निवासी सतीश ने छह माह पहले बकरी पालन के लिए आवेदन किया था। उसका आवेदन स्वीकृत हो गया था। सतीश ने बताया कि आवेदन स्वीकृत होने के बाद वह विकास भवन स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय पर पहुंचा, तो वहां तैनात बाबू अश्वनी कुमार उससे 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगने लगा। कहा कि यदि अनुदान राशि लेनी है, तो पहले 12 ह...