हमीरपुर, जनवरी 5 -- हमीरपुर। 'सरकारी कार्य करने के एवज में रिश्वत की मांग होने पर हमें बताएं' लिखे पोस्टरों को एंटी करप्शन टीम बांदा ने शहर में सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया। इनमें मोबाइल नंबर भी लिखे गए हैं। थाना एंटी करप्शन बांदा की हमीरपुर चौकी में नियुक्त आरक्षी अभिषेक सिंह ने तहसील सदर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र, नगर पालिका कार्यालय तथा विकास भवन कार्यालय कुछेछा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार किया। आरक्षी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उन्हें एंटी करप्शन विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्भीक होकर सामने आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को बताया कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल एंटी करप...