बुलंदशहर, मई 26 -- खुर्जा। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से पंचवटी कम्युनिटी हाल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटते हुए किया गया। सभी मेंबर व पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने अतिथियों और पदाधिकारी का स्वागत किया। साथ ही कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विपिन सिसोदिया ने किया। इस मौके पर रंजना सिंह, रामदिवाकर, मनोज कुमार, बाबी सैनी, सचिन शर्मा, कृष्ण गोपाल सर्राफ, संजीव मित्तल, मुकुल सक्सेना, शेखर वर्मा, विकास वर्मा, आशीष गुप्ता, अतुल गोविल, वीरेंद्र कुमार, योगेश वर्मा, सुनील दत्त, शिशिर गुप्ता, विशाल पोद्दार आदि रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.