कुशीनगर, जनवरी 5 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिले की पुलिस विभाग में जारी एंटी-करप्शन के लिए विशेष व्हाट्सएप नंबर 7839862229 के माध्यम से मिली सूचनाओं के आधार पर एसपी ने रविवार को दो उपनिरीक्षक व एक सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया है। तीन पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आम लोगों के माध्यम से नंबर पर यह सूचना प्राप्त हुई थी कि दोनों उपनिरीक्षक हल्का क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहते तथा सिपाही अवैध खनन में संलिप्त रहता है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने पिछले 27 दिसंबर को एंटी-करप्शन के लिए एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 7839862229 जारी किया था। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया था कि यदि पुलिस विभाग को कोई कर्मचारी (जैसे-विवेचक, यातायात पुलिसकर्मी, बीट आरक्षी आदि) या पुलिस कार्यालय की किसी भी शाखा में रिश्वत/उत्को...