हापुड़, अप्रैल 29 -- यूपी के हापुड़ में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगवार की सुबह बीएसए कार्यालय के बाहर चाय की दुकान से दो बाबुओं को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बाबू ने ये रिश्वत स्कूल की मान्यता के नवीनीकरण के लिए मांगी थी। मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। थाना देहात में टीम बाबुओं को लेकर पहुंची और पूछताछ में जुट गई। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के शिवालिक ग्रीन निवासी सुकुमार पहाड़ी ने तीन दिन पहले उनसे शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनका पिलखुवा में भविष्य पब्लिक स्कूल के नाम से स्कूल है। स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण होना है। इसके लिए उन्होंने बीएससी विभाग में संपर्क किया था। जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.