चंदौली, जनवरी 15 -- चंदौली। शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को सभी थानों की एंटीरोमियों टीम ने बाजारों, कस्बों और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...