रिषिकेष, नवम्बर 21 -- एम्स ऋषिकेश की ओर से विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध सप्ताह के तहत शुक्रवार को विभिन्न जनजागरूकता आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। अनदेखी पर उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं को ही जीवन के लिए घातक साबित होने की बात भी कही। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह की निगरानी में आयोजित कार्यक्रम में एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल और गलत तरीके से उपयोग में लाने पर होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर संस्थान में मरीज और तीमारदारों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में रायवाला स्थित सत्येश्वरी देवी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी दी। मौके पर डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. सौजन्या, असिस्टें...