वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, मोदस्सिर खान। अस्पतालों में होने वाले संक्रमणों के लिए जिम्मेदार एंटरोबैक्टर प्रजाति के बैक्टीरिया तेजी से एंटीबायोटिक दवाओं के प्रतिरोधी होते जा रहे हैं। एक शोध में इनका एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस 0.6 से अधिक मिला है। यह खतरनाक श्रेणी है। इन बैक्टीरिया की आखिरी विकल्प मानी जाने वाली 'कोलिस्टिन' जैसी शक्तिशाली दवा का भी असर कम हो रहा है। यह स्थिति भविष्य में गंभीर मरीजों के इलाज में बड़ी चुनौती बन सकती है। यह खुलासा आईएमएस बीएचयू में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. गोपालनाथ के शोध में हुआ है। उनके मुताबिक एंटरोबैक्टर बैक्टीरिया आमतौर पर आंतों में पाया जाता है, लेकिन कमजोर इम्यून सिस्टम वाले, आईसीयू में भर्ती और वेंटिलेटर के मरीजों के अलावा सर्जरी कराने वाले रोगियों में यह निमोनिया, सेप्सिस, मूत्र मार्ग संक्रमण और ...