नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के एंजेल चकमा की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम ऑफिस उत्तराखंड के एक्स हैंडल से मामले पर पूरा अपडेट दिया गया है। धामी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में अबतक पांच आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर विनय त्यागी का खात्मा: 16 की उम्र में डबल मर्डर, देवबंद से चुनाव लड़ा यह भी पढ़ें- विनय त्यागी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.