हापुड़, दिसम्बर 25 -- पिलखुवा।बुधवार को नगर में स्थित एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेम, शांति और सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद गीत, नृत्य और लघु नाटिका की प्रस्तुति हुई। जिसे सराहना मिली। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रधानाचार्या डाक्टर हिमानी शर्मा ने बताया कि क्रिसमस पर्व आपसी भाईचारा बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मैनेजर सौरभ गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। डायरेक्टर आयुषी गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.