गाजीपुर, जनवरी 1 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के आह्वान पर उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंदन खरवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा निवासी एमबीए छात्र एंजेल चकमा की हत्या के विरोध में एसडीएम ज्योति चौरसिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई। बताया कि उत्तराखंड के देहरादून में नस्लीय और क्षेत्रीय भेदभाव के चलते एंजेल चकमा की हत्या केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज में बढ़ते नस्लीय भेदभाव और सामाजिक असुरक्षा को उजागर करती है। एक पूर्वोत्तर छात्र की नस्लीय गालियों और हिंसा के बाद हुई मौत ने देशवासियों को आहत किया है और संवैधानिक मूल्यों पर सवाल खड़े किए हैं। इस अवसर पर श्याम नारायण सिंह...