रुडकी, मार्च 10 -- नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एंक्वास) की टीम ने सोमवार को सिविल अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। मरीजों से भी बातचीत की। जहां पर व्यवस्थाओं में कमी दिखी अस्पताल प्रबंधन को ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने ब्लड बैंक, पैथोलाजी लैब, मेटरनिटी ओटी, जरनल ओटी, लेबर रूम, मेटरनिटी वार्ड एवं कार्यालय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने महिला वार्ड और सामान्य वार्ड का भी निरीक्षण। इस दौरान टीम ने दोनों वार्डों में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं एवं रिकार्ड आदि चेक किए। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि टीम ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान तमाम रिकार्ड चेक किए हैं। साथ ही व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। टीम ने जो-जो कमियां पाई हैं उसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.