मुंगेर, मई 31 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 को प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने और एकल उपयोग प्लास्टिक से राज्य को मुक्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर यह अभियान 22 मई से 5 जून तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को खड़गपुर वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकुण्ड पर्यटन स्थल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। ऋषिकुण्ड के किनारे से भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर परिसर को साफ किया गया। यह अभियान अम्बरीश कुमार मल्ल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, मुंगेर के निर्देश पर चलाया गया। सफाई अभियान में चितरंजन कुमार वनपाल हवेली खड़गपुर,संजीत कुमार सुमन वनपाल शामपुर सहित सभी वनरक्षियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक के दुष्...