देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र के ऋषि विहार (एफ ब्लॉक) में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां राहुल नामक व्यक्ति की छत पर एक कट्टे में लावारिस हालत में नवजात शिशु मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला आरक्षी अनुराधा मौर्य की मदद से जब कट्टा खोला गया, तो बच्चा जीवित मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिशु को तुरंत दून मेडिकल कॉलेज के निक्कू में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे स्वस्थ बताया है। पुलिस ने नवजात के अज्ञात परिजनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 93 (शिशु का परित्याग) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.