अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़। ऋषि बोध पर्व के उपलक्ष्य में आर्य समाज प्रचार केंद्र कनवरी गंज से धूमधाम से निकाली गई। कार्यक्रम में जनपद के वेद विद्वानों, आर्य समाज के अनुयायियों के अलावा कन्या गुरुकुल सासनी, साधु आश्रम हरदुआगंज, दयानंद बाल मंदिर, जूनियर हाई स्कूल की ब्रह्मचारियों, ब्रह्मचारिणीनियों ने प्रतिभाग किया। शोभायात्रा के दौरान ऋषि दयानंद सरस्वती द्वारा किए समाज, धर्म, राष्ट्र के लिए कार्यों का भजनों और प्रवचनों से गुणगान किया गया। शोभायात्रा कनवरीगंज आर्य समाज प्रचार केंद्र से शुरु हुई। देहली गेट चौराहा, गुड़िया बाग, उदयसिंह जैन मार्ग, बाराहद्वारी, पत्थर बाजार, कंपनी बाग, दुबे का पड़ाव, मदार गेट चौराहे से अचल मार्ग पर पहुंच कर समापन हुआ। इस दौरान प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूपेंद्र कुमार, अशोक भारद्वाज मेला संयोजक...