सहारनपुर, फरवरी 16 -- देवबंद। महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती ऋषि बोधोत्सव के रूप में आर्य समाज मंदिर में रविवार को मनाई गई। इस दौरान वैदिक यज्ञ का आयोजन भी किया गया। यज्ञ से पूर्व वक्ताओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि महर्षि दयानंद ने देश से छूआछूत, नारी शिक्षा, सती प्रथा समेत अन्य आडंबरों से समाज के लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आर्य समाज के छात्रों ने देशभक्ति गीतों व भजनों से सबका मन मोह लिया। यज्ञ के ब्रह्मा जनेश्वर प्रसाद रहे। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. अजब सिंह, संजय कुमार, रश्मि, अदिति, पूनम, जगदीश बंसल, मदनलाल, रमेश कुमार, अभिषेक, अनिरूद्ध और अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...