मऊ, फरवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। आर्य समाज 122वां चार दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं ऋषिबोधोत्सव कार्यक्रम रविवार को आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में प्रारंभ हुआ। आर्य समाज के प्रधान प्रहलाद वर्मा एवं पंडित हरिशंकर मिश्र ने ओ३म् ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आर्य समाज से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवे फाटक तक गई। यजमान देवभाष्कर तिवारी एवं अरविंद बर्नवाल सपत्निक रहे। ब्रह्मा का उत्तरदायित्व दिनेश आर्य ने निभाया। इस शोभायात्रा में भारी संख्या में डीएवी बाल विद्या मंदिर रामपुर चकिया, दयानंद बल विद्या मंदिर, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज के अध्यापकों के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हाथों में ओम ध्वज लिए हुए बैनर के साथ वैदिक भजन और जय घोष करते हुए पंक्तिबद्ध तरीके से चल रहे...