रुडकी, जनवरी 6 -- रुड़की, संवाददाता। वीजी स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रहे अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ऋषि क्रिकेट एकेडमी ने एक तरफा प्रदर्शन कर वीजी रेड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के नायक गेंदबाज मुकुंद रहे। उन्होंने अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर वीजी रेड की पूरी टीम को धराशायी कर दिया। मंगलवार को हुए मैच में वीजी रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऋषि क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। ओपनिंग करने उतरे आरव बब्बर 17 रन और नक्ष बिरला 3 रन टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके। मुकुंद की घातक गेंदबाजी के सामने वीजी रेड का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। अंत में सिद्धार्थ ने 8 रन बनाकर स्कोर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.