मुरादाबाद, फरवरी 12 -- लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में स्वामी विवेकानंद सरस्वती की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इसका आरंभ सद्गुरु की चरण पादुका के पूजन से किया गया। मंत्रोच्चरण से गणपति की पूजा-अर्चना की गई। मूर्ति का अभिषेक किया गया। इसके बाद सुदरकांड का पाठ आरंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आरती के बाद भगवान का भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। मुख्य यजमान प्रशांत अग्रवाल रहे। संयोजक आर ए शर्मा रहे। व्यवस्था में नत्थू राम कश्यप, कुलदीप गुप्ता, आशुतोष शर्मा, राघव शर्मा, मुनना गुरु, महेंद्र शर्मा, राम प्रसाद, मुन्नी देवी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.