रिषिकेष, अगस्त 13 -- ऋषिकेश-श्रीनगर और चंबा हाईवे पर मलबा हटाने के बाद यातायात सामान्य हो गया है। एनएच ने दोनों हाईवे से मलबा पूरी तरह हटा दिया है। बुधवार को बीते पांच दिन से बंद रानीपोखरी-नरेन्द्रनगर मार्ग भी हल्के वाहनों के लिये खोल दिया गया। जिससे पहाड़ आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। रविवार से मंगलवार के बीच लगातार मलबा गिरने से ऋषिकेश-श्रीनगर और ऋषिकेश-चंबा मार्ग बार बार बाधित हो रहे थे। लेकिन पहाड़ आने जाने वाले लोग परेशान थे। बुधवार को एनएच प्रशासन ने दोनों मार्गों से मलबा पूरी तरह हटा दिया है। अब मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत की जा रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग शिवपुरी, कौड़ियाला और गूलर के समीप भूस्खलन के कारण मलबा आने से बीती रविवार से बाधित हो रहा था। यहीं हाल ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के भी थे। यहां भी नरेन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.