रिषिकेष, फरवरी 12 -- चारधाम यात्रा को लेकर 16 फरवरी को ऋषिकेश में विभिन्न जिलों के होटल एसोसिएशन, परिवहन यूनियन, ट्रैवल कारोबारियों और डंडी-कंडी संचालकों के साथ बैठक होगी। यह बैठक में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय लेंगे। चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में प्रस्तावित बैठक में कमिश्नर चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर चर्चा करेंगे। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए वह आवश्यक सुझाव भी लेंगे। समस्याओं को सुनने के साथ ही उनकी निस्तारण को भी प्रभावी पहल की जाएगी। यात्रा प्रशासन संगठन के ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि बैठक को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रतिभाग के लिए चारधाम होटल एसोसिएशन, संयुक्त रोटेशन, चारधाम संरक्षण समिति, डंडी-कंडी संचालक और टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों को आमंत्रण भी भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.