काशीपुर, मार्च 5 -- -सिख संगत ने की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग काशीपुर। ऋषिकेश में युवक के साथ मारपीट पर सिख संगत ने रोष जताया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा के बैनर तले सिख संगत ने एमपी चौक पर एकत्र होकर ऋषिकेश में हुई घटना पर रोष जताया। कहा कि ऋषिकेश की पवित्र भूमि में एक सिख युवक के साथ एक पार्षद के नेतृत्व में सौ से अधिक लोगों ने संगठित होकर हमला किया और मारपीट कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया। प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ की। घटना से पूरे समाज में रोष है। मामले में सीएम से कार्रवाई की मांग की। यहां जगमोहन सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, दिलप्रीत सिंह सेठी, सतपाल सिंह आनंद, देवेंद्र सिंह, परमजीत सिंजह, सुखप्रीत चड्ढा, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.