रिषिकेष, मार्च 28 -- चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऋषिकेश शहर में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से हरिद्वार मार्ग से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से निगम कर्मियों की नोकझोंक भी हुई्र, लेकिन निगम कर्मियों की सख्ती के चलते उनकी नहीं चली। टीम ने कई अतिक्रमणकारियों के सामान भी जब्त कर लिए। सोमवार से पूरे शहर में वृहद स्तर पर नगर निगम, लोनिवि और पुलिस अतिक्रमण हटाएगी। दरअसल, 28 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में शहर में वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जायेगा। शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं है, जहां पर अतिक्रमण नहीं किया गया हो। ठेली-रेहड़ी वालों के अतिक्रमण से सड़क के फुटपाथ चलने लायक नहीं हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान जहां यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.