रिषिकेष, अक्टूबर 31 -- घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग न देने वालों पर नगर निगम सख्ती की तैयारी में है। ऐसे लोगों के साथ ही यूजर चार्ज नहीं देने वालों पर भी पेनल्टी लगेगी। निगम के पास कूड़ा उठाने वाली 29 नई गाड़ियां आने के बाद अब कुल 52 वाहन हो गए हैं। शाम को भी मोहल्लों में कूड़ा उठाने वाले वाहन जाएंगे। शुक्रवार को निगम कार्यालय में महापौर शंभू पासवान की अध्यक्षता में यूजर चार्ज कलेक्शन करने वाले स्वयं सेवी समूह त्रिवेणी सेना की बैठक हुई। त्रिवेणी सेना की ओर से किए गए सर्वे में शहर में करीब 30 हजार भवन हैं। इसके साथ ही करीब साढ़े तीन हजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। यूजर चार्ज से निगम को हर माह करीब 20 लाख के राजस्व की उम्मीद रहती है। इसके सापेक्ष करीब 14 से 15 लाख का राजस्व ही मिल पा रहा है। पिछले दो माह में यह घटकर साढ़े बारह लाख के आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.