बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती। नगर पुलिस ने दिल्ली के सोनिया विहार निवासी एक गुमशुदा व्यक्ति को ऋषिकेश से सकुशल तलाशा है। नगर थानाक्षेत्र के गोटवा बाजार में रिश्तेदारी मे आए 48 वर्षीय शख्स प्रदीप गुप्ता 19 नवंबर से लापता था। प्रदीप मूलरूप से दिल्ली के सोनिया विहार, करावल नगर, पूर्वोत्तर दिल्ली के निवासी हैं। वह 19 नवंबर को थाना नगर थानाक्षेत्र के ग्राम गोटवा में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में आए थे। रात करीब 11:30 बजे कहीं चले गए, काफी तलाश के बाद नहीं मिले। उनके भांजे प्रभात कसौधन थाना नगर में गुमशुदगी की तहरीर दी। सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा प्रदीप का पता लगाया गया। उन्हें ऋषिकेश में उनकी एक महिला मित्र के घर से खोज निकाला गया। टीम में नगर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय, उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह, कांस्टेबल शुभम सिंह और कांस्टेबल सत्येंद्र य...