रिषिकेष, दिसम्बर 11 -- निर्वाचन आयोग के आदेश पर ऋषिकेश विधानसभा में प्री-एसआईआर (स्पेशन इनटेन्सिव रिविजन) शुरू हो गया है, जिसमें 182 बूथ में हर बीएलओ को प्रतिदिन 30 मतदाताओं से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें डोर-टू-डोर जाकर चार श्रेणियों में मतदाताओं की जानकारी जुटानी है। वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूची में 38 वर्ष आयु के मतदाताओं का मिलना किया जाना है। अन्य श्रेणियों में मौजूदा सूची में सत्यापन होना है। एसडीएम योगेश मेहरा के मुताबिक इस प्रक्रिया का उद्देश्य सिर्फ अनुपस्थित, शिफ्ट और मृत मतदाताओं की पहचान करना है। वर्ष 2003 की सूची से मिलान कर यह भी स्पष्ट करना है कि आखिर उन्हें तत्कालीन समय में वह कहां के वोटर थे। सभी बीएलओ को 31 दिसंबर तक इस प्रक्रिया को संपन्न करने के सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्ता...