ऋषिकेश में ठंड से मुश्किलें बढ़ी
रिषिकेष, जनवरी 4 -- ऋषिकेश, वरिष्ठ संवाददाता।ऋषिकेश में ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सर्द हवाओं के चलते पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई है। इससे नौकरी-पेशा लोगों और छात्रों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ठिठुरन के चलते गुरुवार को कई लोग देरी से दफ्तर पहुंचे। उधर, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से बस-रेल और हवाई सेवाएं हर रोज प्रभावित हो रही हैं। सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब हर रोज सुबह-शाम के समय कोहरा छाने लगा है। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। स्कूलों की समयसारिणी भी गड़बड़ा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। छात्रों को स्कूल और नौकरी-पेशा लोगों को दफ्तर पहुंचने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गुरुवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.