रिषिकेष, फरवरी 5 -- बीते चार वर्षों से पेट दर्द की गंभीर समस्या से जूझ रही एक महिला को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है। करीब तीन घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भाशय से 8 किलो वजनी मल्टीपल रसौली को निकाला गया। ऑपरेशन के बाद महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। पौड़ी गढ़वाल जनपद के कल्जीखाल क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय गीता डबराल पत्नी संतोष डबराल लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थीं। उन्होंने पौड़ी जिला अस्पताल, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। करीब 15 दिन पूर्व अचानक अत्यधिक रक्तस्राव होने पर महिला के पति ने ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. विकास धस्माना से संपर्क किया। उनकी सलाह पर महिला को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.