रिषिकेष, अक्टूबर 23 -- लोकआस्था के महापर्व छठ के लिए त्रिवेणीघाट क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। 27 अक्तूबर को दोपहर बाद और 28 अक्तूबर को सुबह यह प्लान लागू किया जाएगा। त्रिवेणी घाट रोड पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश की भी अनुमति नहीं रहेगी। छह महापर्व को लेकर श्रद्धालु अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में लगी है। 25 अक्तूबर से चार दिवसीय छठ पर्व के धार्मिक आयोजन शुरू होंगे। गंगा किनारे छठ पर्व पर सूर्य देव को अर्घ्य देने का विधान इस महापर्व में है। त्रिवेणी घाट पर गंगा किनारे इसका आयोजन होता है। 27 अक्तूबर को व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके अगले दिन 28 अक्तूबर को सुबह उदयागामी सूर्य को जल चढ़ाया जाएगा। इसमें भी व्रती महिलाएं स्वजनों के साथ त्रिवेणी घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.