रिषिकेष, अक्टूबर 29 -- उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार को चक्का जाम का व्यापक असर रहा। गढ़वाल मंडल के रूटों पर बसें और टैक्सी वाहन नहीं चले। इससे यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। जो टैक्सी वाहन वाहन बाहर से सवारियां लेकर आ रहे थे, उन्हें प्रदर्शनकारी परिवहन कारोबारियों ने इंद्रमणिबडोनी चौक पर रोक दिया। इस दौरान दिनभर नोक-झोंक चलती रही। सुबह 06 बजे से शाम 05 बजे तक 11 घंटे वाहन नहीं चले। बिना किराया बढ़ाए हर साल पांच फीसदी टैक्स में वृद्धि, फिटनेस सेंटर एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में खोले जाने, डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाए जाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर महासंघ ने बुधवार को चक्का जाम का ऐलान किया था। सुबह छह से शाम पांच बजे तक चक्का जाम का आह्वान था। गढ़वाल मंडल के रूटों पर सुबह तीन बजे से बसों का संचालन शुरू होता है। ऋषिकेश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.