देहरादून, फरवरी 16 -- ऋषिकेश। चंद्रेश्वरनगर में सुबह एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग में चंद्रभागा का एक युवक झुलस गया। रेस्क्यू के लिए तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। झुलसी हालत में युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसकी पहचान कमलेश चौहान के रूप में हुई। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि कमलेश फिलहाल कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। सिलेंडर में आग कैसे लगी और वह कैसे फट गया? इसकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...