रिषिकेष, दिसम्बर 17 -- ऋषिनगरी बुधवार सुबह नौ बजे तक कोहरे की चादर तनी रही। इसके चलते दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही, जिसके चलते जहां वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। बढ़ती ठंड के बीच कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार तड़के चार बजे कोहरा छाने लगा। हालांकि दोपहर 12 बजे तक धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। नेशनल व स्टेट हाईवे से लेकर अन्य मार्गों तक पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरे की चादर आसमान में तनी रही। दोपहर में धूप निकलने के बाद कुछ राहत मिली, लेकिन शाम पांच बजे फिर कोहरा छाने लगा,जिससे ठंडक बढ़ गई। घने कोहरे के चलते वाहनों को भी दिन में लाइट जलाकर चलाना पड़ा। जबकि ठंड के कारण लोग रजाई में दुबके रहे। कोहरे और कड़ाके की ठंड होने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.