रिषिकेष, फरवरी 16 -- विस्थापित पशुलोक क्षेत्र में निर्मल ब्लॉक-बी और हरिद्वार रोड पर चार भवनों को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सील कर दिया है। इनमें दो भवन बिना प्राधिकरण के अनुमति के बन रहे थे। जबकि, दो बहुमंजिला इमारतों का बिना नक्शा पास कराए निर्माण किया जा रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से न सिर्फ विस्थापित, बल्कि आसपास क्षेत्र में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। एसडीएम योगेश मेहरा के मुताबिक एमडीडीए की ओर से क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतों के निर्माण में तय मानकों की जांच के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यह निर्माण अनाधिकृत रूप से होते हुए मिले थे। उन्होंने बताया कि निर्मल ब्लॉक-बी में सुमित मल्होत्रा और जय सिंह चौहान बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण करा रहे थे। जबकि, इसी ब्लॉक में अमर स्वीकृत मानचित्र से इतर न...