रिषिकेष, दिसम्बर 31 -- शहर व आसपास के इलाके बुधवार को कोहरे में लिपटे रहे। सुबह से लेकर शाम तक लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे और शीतलहर के कारण लोग कंपकपाते नजर आए। दिन में अधिकतम पारा मंगलवार के मुकाबले चार डिग्री तक लुढ़क गया। रात में कड़ाके की ठंड ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया। वहीं, कोहरे का असर ट्रेन, बस और विमान सेवाओं पर भी पड़ा। बुधवार सुबह से क्षेत्र में कोहरा पसर गया। कोहरे के पहरे और कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल सके। गलियों में पूर्वाह्न 11 बजे तक सन्नाटे जैसी स्थिति नजर आई। बाजार भी अत्याधिक ठंड की वजह से देर से खुला। नववर्ष के जश्न के लिए पहुंचे पर्यटक भी सार्वजनिक व पर्यटक स्थलों पर ठिठुरते दिखे। दोपहर करीब एक बजे कोहरा थोड़ा सा छंटा मगर घंटेभर बाद फिर घना कोहरा लौट आया। खास है कि बीती मंगलवार ...