धनबाद, फरवरी 21 -- धनबाद। होली को लेकर धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 26 फरवरी और दो मार्च 2026 को चलाई जाएगी। वापसी में कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 28 फरवरी और चार मार्च को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...