देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। ऋषिकेश के बापुग्राम, गुमानीवाला, सुमन विहार में वन भूमि के सर्वे एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान स्थानीय लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की सिफारिश महिला आयोग ने सरकार से की है। मंगलवार को आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बताया कि जब वन भूमि के सर्वे एवं अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तो परिस्थितियों की गंभीरता के चलते क्षेत्र में असमंजस एवं भय का वातावरण बन गया। इसी कारण बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घटना के उपरांत अनेक नागरिकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए। महिला आयोग ने पत्र में स्पष्ट किया कि यह घटनाक्रम किसी भी प्रकार के सुनियोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.