रिषिकेष, दिसम्बर 18 -- मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। लंबित पड़े कार्यों में गतिशीलता लाने के साथ जन संवाद बनाते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत नमामि गंगे योजना अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला गंगा सुरक्षा समिति की देहरादून में आयोजित मासिक बैठक में उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा ने चंद्रभागा नदी से गंगा में दूषित जल पर ठोस कार्य योजना का प्रस्ताव रखा। जिस पर सीडीओ ने पेयजल निगम अनुरक्षण एवं निर्माण इकाई को मौका मुआयना कर योजना निर्माण के निर्देश दिए। समिति के नामित सदस्य पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान ने सड़कों पर निराश्रित पशुओं के विचरण के परिणाम स्वरूप हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मामला सदन में रखा। खदरी के ल...