रिषिकेष, जनवरी 1 -- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच 125 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। ट्रैक बिछाने के लिए रेल लाइन की भूमि के समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्च माह से रेल लाइन भी बिछने लगेगी। रेल लाइन बिछाने में ढाई साल का समय लगेगा। जिस पर 750 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर सुरंगों की खोदाई का कार्य अंतिम चरण में है। अभी तक मुख्य और एस्केप कुल 213 किमी लंबी सुरंगों में 209 किलोमीटर सुरंग खोदी जा चुकी है, जबकि 125 किमी रेलवे ट्रैक पर 105 किलोमीटर मुख्य सुरंग में 103 किमी सुरंग खोदी जा चुकी है। खोदी गई सुरंगों का फाइनल लाइनिंग कार्य पूरा हो चुका है। अब रेल विकास निगम ने रेल लाइन पर समतलीकरण कार्य शुरू कर दिया है। सबसे पहले ऋषिकेश-शिवपुरी के बीच 17 किमी की दूरी के लिये ट्रैक बिछाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.